बाजपुर: शराब पीने से रोकने पर चाकू से जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे रिश्तेदार को अपने घर पर शराब पीने से रोकना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोप है कि इससे गुस्साए आरोपियों ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया। पेट में चाकू घोंपने से उसकी आंते भी बाहर आ गई हैं जिसका हल्द्वानी के एक …

बाजपुर, अमृत विचार। विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे रिश्तेदार को अपने घर पर शराब पीने से रोकना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोप है कि इससे गुस्साए आरोपियों ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया। पेट में चाकू घोंपने से उसकी आंते भी बाहर आ गई हैं जिसका हल्द्वानी के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की ओर से तहरीर में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

ग्राम रजपुरा नंबर-दो निवासी अशोक कुमार पुत्र गुरदीप सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि कि 19 अप्रैल की सायं गांव में धर्मवीर पुत्र किशन लाल के घर शादी थी। रिश्तेदारी होने के नाते ग्राम केशोवाला मोड़ निवासी शीशपाल पुत्र राम भरोसे भी विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचा था और अशोक कुमार के चाचा वीर सिंह पुत्र हरीराम के घर में बैठ कर मदिरापान करने लगा।

आरोप है कि इसका विरोध करने पर शीशपाल आग-बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं आरोपी ने जान से मारने की नीयत से वीर सिंह पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू सीधे वीर सिंह के पेट में जा घुसा जिससे उसकी आंते बाहर आ गईं। शीशपाल ने वीर सिंह के एक हाथ की कलाई में बोरी सिलने वाला सूजा घोंप दिया। शोर सुनकर विवाह समारोह में मौजूद लोगों ने वहां पहुंचकर किसी तरह हमलावर के चंगुल से छुड़ाया। घायल का हल्द्वानी के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है और हालत गंभीर है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुक्रवार की देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार