बरेली: आईवीआरआई में हुई क्लीनिकल केस प्रस्तुति प्रतियोगिता
बरेली,अमृत विचार। विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान (आईवीआरआई) में रोटरी क्लब बरेली के सहयोग से परिसर में क्लीनिक केस प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान एमवीएससी व पीएचडी छात्रों के लिए एक क्लीनिकल केस प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत संस्थान निदेशक और कुलपति डा. त्रिवेणी दत्त …
बरेली,अमृत विचार। विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान (आईवीआरआई) में रोटरी क्लब बरेली के सहयोग से परिसर में क्लीनिक केस प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान एमवीएससी व पीएचडी छात्रों के लिए एक क्लीनिकल केस प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत संस्थान निदेशक और कुलपति डा. त्रिवेणी दत्त ने की।
उन्होंने समाज में पशु चिकित्सकों की भूमिका के बारे में बताया। इससे पहले संस्थान के संयुक्त निदेशक शोध डा. के पी सिंह ने कहा कि पशु चिकित्सा दिवस प्रतिवर्ष अप्रैल के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है। रेफरल वेटरनरी पॉलिक्लीनिक प्रभारी डा. अमरपाल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 15 छात्रों ने भाग लिया, जो भिन्न भिन्न विषय से थे।
औषधि विभाग से इस प्रतियोगिता में डा. नवजोत सिंह ठाकुर ने पहला, डा. बाबुल रुद्र पॉल ने द्वितीय व डा. भागीरथी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शल्य चिकित्सा विभाग से डा. अमिता बानु एस पहले, डा. मंजूषा के एम द्वितीय तथा डा. प्रभा शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। पशु चिकित्सा रोग और प्रसूति विभाग से डा. अश्वनी सिवान ने पहला, डा. प्रदीप चंद्र ने द्वितीय व डा. रेणु शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ई- पोस्टर में डा. आकृति सिंह एवं उनकी टीम को प्रथम, डा. लविना संभावनी को द्वितीय, दिशा शर्मा व तान्या चौधरी की टीम ने तृतीय स्थान मिला। इसके अतिरिक्त डा. सृष्टि सोनी, डा. एनशा लोमिया एम ए , डा. नारायणी यादव, डा. तरुण साहू, डा. तेजस्विनी एम पी और डा.साहिल को सांत्वना पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम वीरबैक एनिमल हेल्थकेयर इंडिया की ओर से प्रायोजित था, जिसमें आईवीआरआई डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिवीजनों के प्रमुखों, संकायों, वैज्ञानिकों और पीजी व पीएचडी छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान प्रधान वैज्ञानिक डा. उज्जवल कुमार डे ने आभार जताया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा. शशि दुग्गल, डीडीजी किशने कतरू, एडीजी, नितिन अग्रवाल, डा. डीसी. शुक्ला, डा. दिशा , संदीप गुप्ता, एके बत्रा, एके मेहरा, डा. एके सक्सेना, आरके सक्सेना, डा. एम हक, डा.अभिजीत पावडे, डा. उमेश डिमरी, डा. प्रकाश किंजवेडकर, डा. संजीव महरोत्रा, डा. एबी मण्डल, डा. एस के घोष, डा. एसी सक्सेना, डा.रोहित, डा.रघु आदि मौजूद रहे।
वहीं, रेफरल वेटनरी पॉलीक्लिनिक (आरवीसी) और टीचिंग वेटनरी क्लीनिकल कॉम्प्लेक्स की ओर से निशुल्क एंटी रैबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। 79 कुत्तों को टीका लगाया गया।
ये भी पढ़ें-
