अपहृत व्यक्ति चार घंटे में बरामद, दो अपहर्ता गिरफ्तार
जालंधर। पंजाब के जालंधर में महतपुर की पुलिस ने गांव परजियां से अपहृत व्यक्ति को चार घंटों के भीतर ही बरामद कर दो अपहरकर्ताओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शाहकोट उपखंड के पुलिस उपाधीक्षक जसविंदर सिंह ने रविवार को बताया कि अपहर्ताओं की पहचान सुधीर कुमार निवासी नाभा ज़िला पटियाला और कुलजीत …
जालंधर। पंजाब के जालंधर में महतपुर की पुलिस ने गांव परजियां से अपहृत व्यक्ति को चार घंटों के भीतर ही बरामद कर दो अपहरकर्ताओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शाहकोट उपखंड के पुलिस उपाधीक्षक जसविंदर सिंह ने रविवार को बताया कि अपहर्ताओं की पहचान सुधीर कुमार निवासी नाभा ज़िला पटियाला और कुलजीत सिंह निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है।
उन्होने बताया कि गुरमीत सिंह निवासी मणसिया ने लुधियाना में सिद्धवां बेट पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपने मालिक मालिक वरिन्दर सिंह निवासी फतेहपुर थाना समराला जिला पटियाला भूसा की ट्राली भरने का काम करते हैं।
उन्होने कहा कि दो व्यक्ति गांव परजियां में काम कर रहे थे कि उनकी ट्राली खराब हो गई जिसे ठीक करवाने के लिए वरिंदर सिंह एक दुकान पर गया था जहां चार से पांच लोगों ने वरिंदर सिंह से मार पीट कर उसका अपहरण कर लिया। पुलिस ने वरिन्दर को महज चार घंटे के भीतर अपहरणकर्ता के चंगुल से आजाद करा लिया। साथ ही दो अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। अन्य अपहर्ताओं की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
पटियाला हिंसा: मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना 4 दिन की पुलिस रिमांड पर, अब तक 6 गिरफ्तार
