बहराइच : असिस्टेंट कमिश्नर का वाहन डिवाइडर से टकराया, नशे में पुलिस से उलझी
बहराइच। असिस्टेंट लेबर कमिश्नर 27 अप्रैल को लखनऊ से गोंडा अपने ऑफिस जा रही थी। जरवल रोड थाना क्षेत्र में असिस्टेंट कमिश्नर का वाहन डिवाइडर से टकरा गया। मौके पर महिला सिपाही पहुंची। सभी ने असिस्टेंट कमिश्नर को वाहन ने बैठाने की कोशिश की तो वह नशे में सिपाहियों से गिर गई। जिसका वीडियो सोशल …
बहराइच। असिस्टेंट लेबर कमिश्नर 27 अप्रैल को लखनऊ से गोंडा अपने ऑफिस जा रही थी। जरवल रोड थाना क्षेत्र में असिस्टेंट कमिश्नर का वाहन डिवाइडर से टकरा गया। मौके पर महिला सिपाही पहुंची। सभी ने असिस्टेंट कमिश्नर को वाहन ने बैठाने की कोशिश की तो वह नशे में सिपाहियों से गिर गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
गोंडा में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के पद पर रचना केसरवानी की तैनाती है। रचना केसरवानी गोंडा के साथ बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर जिलों को भी देखती है। जरवल रोड पुलिस के मुताबिक 27 अप्रैल को दोपहर में असिस्टेंट कमिश्नर लेबर अपने वाहन से गोंडा जा रही थी। घाघरा घाट चौकी के निकट असिस्टेंट कमिश्नर का वाहन डिवाइडर से टकरा गया।
इसकी जानकारी थाने की पुलिस को मिली तो महिला सिपाही घटनास्थल पर पहुंच गई। सभी ने असिस्टेंट कमिश्नर को वाहन ने बैठाने की कोशिश की तो नशे में धुत असिस्टेंट कमिश्नर लेबर रचना महिला सिपाहियों से भिड़ गई। इसका वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के मुताबिक असिस्टेंट कमिश्नर के पति एजीएम के पद पर तैनात हैं। वह थाने पहुंचे और पत्नी को अपने साथ लेकर चले गए। वहीं मेडिकल जांच में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के नशे में होने की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें : अयोध्या: कमिश्नर के निर्देश पर जागे अफसर, बायो मेडिकल वेस्ट पर अस्पताल को दी नोटिस
