LaLiga : बार्सिलोना ने मालोर्का को 2-1 से हराकर हार का क्रम तोड़ा, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा
बार्सिलोना। बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में मालोर्का (RCD Mallorca Football club। को 2-1 से हराकर अपने घरेलू मैदान कैंप नोउ में लगातार हार का क्रम तोड़ा। मेम्फिस डीपे और सर्जियो बास्क्वेट के गोल की मदद से बार्सिलोना ला लिगा अंकतालिका में सेविला से आगे दूसरे स्थान पर पहुंचने में भी सफल रहा। …
बार्सिलोना। बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में मालोर्का (RCD Mallorca Football club। को 2-1 से हराकर अपने घरेलू मैदान कैंप नोउ में लगातार हार का क्रम तोड़ा। मेम्फिस डीपे और सर्जियो बास्क्वेट के गोल की मदद से बार्सिलोना ला लिगा अंकतालिका में सेविला से आगे दूसरे स्थान पर पहुंचने में भी सफल रहा।
6⃣6⃣ points!
?❤️ @FCBarcelona are now up to second in #LaLigaSantander! pic.twitter.com/idqV0b1w3n
— LaLiga English (@LaLigaEN) May 1, 2022
बार्सिलोना की कैंप नोउ में लगातार तीन हार के बाद यह पहली जीत है। वह पांचवें स्थान की टीम रीयाल बेटिस से नौ अंक आगे है और इस तरह से उसकी अगले सत्र के लिये चैंपियन्स लीग में जगह सुरक्षित करने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।
FT #BarçaRCDMallorca 2-1
??? @Memphis and @5sergiob win all three points for @FCBarcelona in #LaLigaSantander! #LiveResults pic.twitter.com/PW7V3ZsCLa
— LaLiga English (@LaLigaEN) May 1, 2022
इसके अलावा बार्सिलोना के लिये यह जीत बहुत मायने नहीं रखती क्योंकि रीयाल मैड्रिड ने एक दिन पहले ही एस्पेनयोल को 4-0 से हराकर रिकॉर्ड 35वीं बार खिताब अपने नाम कर दिया था। मैड्रिड बुधवार को चैंपियन्स लीग सेमीफाइनल के दूसरे चरण में मैनचेस्टर सिटी से भिड़ेगा। पहले चरण के बाद वह 3-4 से पीछे चल रहा है।
ये भी पढ़ें : Premier League : आर्सनल-टोटेनहैम की आसान जीत, चैंपियंस लीग में जगह बनाने की दौड़ में कायम
