हरदोई: शाहजहांपुर के दो भाइयों की हादसे में मौत, लालपालपुर चौराहे पर ट्रैक्टर ने रौंदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। भाई के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ से शाहजहांपुर जा रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिसके चलते दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। लखनऊ रोड पर लालपालपुर चौराहा पर हुए इस हादसे से कोहराम बरपा हो गया। पुलिस जांच कर रही है। बताते है कि …

हरदोई। भाई के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ से शाहजहांपुर जा रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिसके चलते दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। लखनऊ रोड पर लालपालपुर चौराहा पर हुए इस हादसे से कोहराम बरपा हो गया। पुलिस जांच कर रही है।

बताते है कि शाहजहांपुर जिले के अल्लापुर थाना सेहरामऊ दक्षिणी निवासी निर्मल दास के चार बेटे हैं। बड़े बेटे शुभम का सोमवार को तिलक होना तय था। 9 मई को बारात जानी थी। उससे छोटा 18 साल अभिषेक लखनऊ के एक नर्सिंग होम में ओटी अस्सिटेंट था। उससे छोटा 17 साल देवेंद्र दो दिन पहले अभिषेक के पास लखनऊ गया हुआ था। जहां दोनों ने तिलक और भाई की शादी के लिए खरीददारी की।

इसके बाद दोनों रविवार की शाम को बाइक से भाई शुभम के तिलक समारोह में शामिल होने के शाहजहांपुर के लिए रवाना हुए। इसी बीच रास्ते में कोतवाली शहर के लालपालपुर चौराहा के पास तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मारते हुए दोनों को रौंद दिया।इसका पता होते ही लालपालपुर पुलिस चौकी प्रभारी राकेश प्रसाद शुक्ला मौके पर पहुंचे।

आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर ने यहां से ले कर शाहजहांपुर तक कोहराम मचा दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्ज़े में ले कर उनका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

पढ़ें- सीतापुर: पिता के साथ जा रहे मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

संबंधित समाचार