हरदोई: ईद से एक दिन पहले बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, गांव में पसरा मातम
हरदोई। 70 साल के एक बुज़ुर्ग ने गांव के बाहर बाग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कछौना थाने के कामीपुर में ईद से एक दिन पहले वहां मौत का मातम बरपा गया। बताते है कि कामीपुर गांव निवासी 70 वर्षीय बुज़ुर्ग ज़हूर अली ने सोमवार की दोपहर गांव के बाहर जा कर वहां बाग …
हरदोई। 70 साल के एक बुज़ुर्ग ने गांव के बाहर बाग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कछौना थाने के कामीपुर में ईद से एक दिन पहले वहां मौत का मातम बरपा गया। बताते है कि कामीपुर गांव निवासी 70 वर्षीय बुज़ुर्ग ज़हूर अली ने सोमवार की दोपहर गांव के बाहर जा कर वहां बाग में पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली।
उसका शव रस्सी से लटकता देख वहां हड़कंप मच गया। इसका पता होते ही आस-पास गांव वाले दौड़ पड़े। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। बताया जा रहा है कि घरेलू कहासुनी के चलते उसने इस तरह का कदम उठाया। जबकि ज़हूर के पुत्र अनवर अली ने इस बारे में कुछ भी बताने से फिलहाल इंकार किया है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: व्हाट्सएप चैट के वायरल होने से आहत महिला टीचर ने की खुदकुशी, जानें पूरा मामला
