काशीपुर: ट्रक चालक पर गरम तवे से किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। मामूली कहासुनी को लेकर एक ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक चालक पर गरम तवे से हमला कर दिया। इससे दूसरा ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उसके साथियों ने इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी …

काशीपुर, अमृत विचार। मामूली कहासुनी को लेकर एक ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक चालक पर गरम तवे से हमला कर दिया। इससे दूसरा ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उसके साथियों ने इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

राजस्थान जयपुर के थाना रेनवाल सिंह निवासी किशनलाल ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई सीताराम ट्रक चालक है। वह बीती 30 अप्रैल को महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्ट्री में माल लेकर आया था। वहीं दूसरा चालक ग्राम त्योंदा थाना सांभर जिला जयपुर राजस्थान निवासी राम चुल्ला भी उसी कंपनी में माल लेकर आया था। दोनों वही कंपनी में ही रुक गए।

रविवार की देर शाम दोनों में मामूली कहासुनी को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान राम चुल्ला ने सीताराम पर खाना बनाते समय गरम तवे से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उसके साथियों ने काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है‌।

संबंधित समाचार