रुद्रपुर: चिकित्सक से मारपीट करने वालों के खिलाफ रिर्पोट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. नारायणदास अदलखा का पुरानी इलाहाबाद बैंक गली में घर है और घर के नीचे ही उनका क्लीनिक है। रविवार की रात को उनके पड़ोस में दो युवक किसी के साथ मारपीट कर रहे थे। मौके पर लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई। इसी बीच मारपीट होती …

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. नारायणदास अदलखा का पुरानी इलाहाबाद बैंक गली में घर है और घर के नीचे ही उनका क्लीनिक है। रविवार की रात को उनके पड़ोस में दो युवक किसी के साथ मारपीट कर रहे थे। मौके पर लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई। इसी बीच मारपीट होती देख चिकित्सक बीच बचाव करने पहुंच गये।

चिकित्सक के मुताबिक मारपीट कर रहे दबंगों ने उनके साथ भी गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमले में चिकित्सक बेहोश होकर गिर गये। इसी दौरान हमलावर धमकी देते हुये भाग गये। बताया जा रहा कि चिकित्सक पर हमला करने की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गये। उन्हें उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। घटना की तहरीर भी पुलिस को दी है। तहरीर में पंकज और उसके नौकर को नामजद कर कार्रवाई की मांग की गई। एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार