अल्मोड़ा: पहाड़ों का रूख कर रहे संदिग्ध रोहिंग्या और बांग्लादेशी
अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर व्यापार मंडल ने अल्मोड़ा के लोगों से बिना सत्यापन बाहरी लोगों को मकान किराए पर ना देने की अपील की है। व्यापार मंडल ने कहा है कि इन दिनों भारी संख्या में संदिग्ध रोहिंग्या और बांग्लादेशी पहाड़ों का रूख कर रहे हैं इसलिए पूरी जानकारी लेने के बाद भी अपने भवनों …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर व्यापार मंडल ने अल्मोड़ा के लोगों से बिना सत्यापन बाहरी लोगों को मकान किराए पर ना देने की अपील की है। व्यापार मंडल ने कहा है कि इन दिनों भारी संख्या में संदिग्ध रोहिंग्या और बांग्लादेशी पहाड़ों का रूख कर रहे हैं इसलिए पूरी जानकारी लेने के बाद भी अपने भवनों को किराए पर दें।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह ने कहा है कि कई लोग ज्यादा पैसों के चक्कर में बिना सत्यापन अपने मकान किराए पर दे देते हैं। यह सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। शाह ने कहा है कि इन दिनों भारी संख्या में बांग्लादेशी और रोहिंग्या पहाड़ों की तरफ देखे गए हैं। ऐसे में नगर के सभी लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
साह ने कहा कि प्रशासन और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सत्यापन अभियान को प्रत्येक व्यक्ति अपना सहयोग प्रदान करें। साह ने कहा कि कुछ बाहरी व्यक्तियों द्वारा नगर के वरिष्ठ व्यक्तियों को भी परेशान करने जैसी बात सामने आई हैं। इस पर जल्द ही ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाजार का माहौल बिगाड की कोई साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साह ने कहा है कि इस संबंध में शीघ्र ही एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी और पालिकाध्यक्ष से भी मिलेगा।
