हल्द्वानी: बूस्टर डोज का आ रहा मैसेज, लेकिन लगाने की व्यवस्था नहीं
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज लगाने के लिए लोग भटक रहे हैं। लोगों के मोबाइल में मैसेज आ रहे हैं। लेकिन अभी कुमाऊं मंडल में कोरोना वैक्सीन की सशुल्क सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। केंद्र सरकार की ओर से 18 से 59 साल से वालों को कोरोना वैक्सीन लगाने की व्यवस्था …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज लगाने के लिए लोग भटक रहे हैं। लोगों के मोबाइल में मैसेज आ रहे हैं। लेकिन अभी कुमाऊं मंडल में कोरोना वैक्सीन की सशुल्क सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है।
केंद्र सरकार की ओर से 18 से 59 साल से वालों को कोरोना वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। इस आयुवर्ग में जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन लगे नौ माह हो गए हैं उनको वैक्सीन की तीसरी डोज के लिए मैसेज भेजा जा रहा है। इस वैक्सीन को लगवाने के लिए लोगों को प्रति वैक्सीन करीब 386 रुपए का भुगतान करना होगा।
राज्य में अभी तक केवल देहरादून में कोरोना वैक्सीन की सशुल्क तीसरी डोज लगने की व्यवस्था है। यह वैक्सीन निजी अस्पतालों में लगाई जानी है। पूरे कुमाऊं मंडल में कहीं भी कोरोना वैक्सीन की सशुल्क वैक्सीन लगाने की व्यवस्था नहीं है। लोग टीकाकरण केंद्रों का चक्कर काट रहे हैं और निराश होकर लौट रहे हैं।
पूरे मामले जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में 18 से 59 साल आयुवर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज की व्यवस्था नहीं है। निजी अस्पतालों में ही यह वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए भुगतान करना होगा। हालांकि अभी तक नैनीताल जिले में किसी भी अस्पताल ने वैक्सीन नहीं खरीदी है।
यहां आ रही है दिक्कत
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निजी अस्पताल इस वजह से वैक्सीन नहीं ले रहे हैं कि अगर केंद्र सरकार ने 18 से 59 साल के लोगों को बूस्टर डोज निशुल्क लगाना शुरू कर दिया तो उनके यहां वैक्सीन की खपत करने की दिक्कत आ जाएगी।
