उत्तराखंड में नयी शिक्षा नीति जुलाई से, विद्यालयी शिक्षा मंत्री बोले- तैयार हो रहा स्टेट केरिकुलम फ्रेमवर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून,अमृत विचार। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय में नई शिक्षा नीति लागू किये जाने को लेकर समीक्षा बैठक ली। डॉ. रावत ने कहा कि सरकार आगामी जुलाई माह में प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू करेगी, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी रखने के …

देहरादून,अमृत विचार। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय में नई शिक्षा नीति लागू किये जाने को लेकर समीक्षा बैठक ली।

डॉ. रावत ने कहा कि सरकार आगामी जुलाई माह में प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू करेगी, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिये गये हैं। नई शिक्षा नीति के अनुरूप राज्य में स्टेट केरिकुलम फ्रेमवर्क (एससीएफ) तैयार किया जा रहा है जो नेशनल केरिकुलम फ्रेमवर्क (एनसीएफ) की तर्ज पर राज्य में पाठ्यक्रमों की रूपरेखा तय करेगा। नवीन पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान परम्परा, कौशल विकास सहित राज्य के आदर्शों को समावेश होगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए शिक्षाविदों, विषय विशेषज्ञों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से सुझाव आमंत्रित किये जायेंगे। नवीन पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, तार्किक निर्णय और नवाचार की भावना को प्रोत्साहन देना सुनिश्चित किया जायेगा, इसके अलावा शिक्षा की पहुंच, समानता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देकर सकल नामांकन अनुपात में वृद्धि की जायेगी।

बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा आर.के. कुंवर, निदेशक एससीईआरटी सीमा जौनसारी, निदेशक बेसिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल, अपर निदेशक एससीईआरटी आर.डी शर्मा, आर.के. उनियाल, डी.सी. गौड, संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत, उप निदेशक शैलेन्द्र अमोली, सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार