बरेली: ईद और अक्षय तृतीया को लेकर पुलिस अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। ईद और अक्षय तृतीया को लेकर पुलिस अलर्ट है। जिले में शहर से लेकर देहात के थानेदारों और सीओ को छोटी सी सूचना को भी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी और एसपी देहात को अपने अपने इलाके में घूमकर सुरक्षा के इंतजाम देखने के लिए कहा गया है। …

बरेली,अमृत विचार। ईद और अक्षय तृतीया को लेकर पुलिस अलर्ट है। जिले में शहर से लेकर देहात के थानेदारों और सीओ को छोटी सी सूचना को भी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी और एसपी देहात को अपने अपने इलाके में घूमकर सुरक्षा के इंतजाम देखने के लिए कहा गया है।

त्योहार पर सुरक्षा को लेकर जिले में पुलिस बल के साथ एसएसबी और पीएसी को तैनात किया गया है। इसके साथ ही खुफिया विभाग भी सक्रिय है। अक्षय तृतीया पर लोग खरीदारी के लिए निकलेंगे। ऐसे में उनके साथ कोई लूट, छिनैती की घटना न हो, इसके लिए रात में भी पुलिस की टीम सादा कपड़ों में बाजारों के साथ साथ चौराहों पर तैनात रहेगी।

मिली गलती तो होगी कार्रवाई
एसएसपी ने बताया कि यदि ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी को गैरहाजिर या लापरवाह पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत विभागीय कार्रवाई की जाएगा। पुलिसकर्मी ड्यूटी पर हैं या नहीं, इसको चेक किया जाएगा।

थानेदार और सीओ को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही एसपी और एडिशनल एसपी भी घूमकर शहर और देहात के माहौल पर नजर रखेंगे।—रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

ये भी पढ़ें-

बरेली: महेश के परिवार से मिले एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष

संबंधित समाचार