Eid Ul Fitr 2022: दो साल बाद ताजमहल में हुई ईद की नमाज, सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को दी बधाइयां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। मंगलवार को ताजमहल में सुबह सात से नौ बजे तक नमाज के लिए फ्री रहा। इस दौरान टिकट विंडो भी बंद रखी गई। कोरोना के चलते दो सालों बाद ईद पर यहां नमाज पढ़ी गई। कोरोना के कारण ईद पर नमाज के लिए लोगों को प्रवेश नहीं मिल सका था। ताजमहल में शाही मस्जिद …

आगरा। मंगलवार को ताजमहल में सुबह सात से नौ बजे तक नमाज के लिए फ्री रहा। इस दौरान टिकट विंडो भी बंद रखी गई। कोरोना के चलते दो सालों बाद ईद पर यहां नमाज पढ़ी गई। कोरोना के कारण ईद पर नमाज के लिए लोगों को प्रवेश नहीं मिल सका था।

ताजमहल में शाही मस्जिद में सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज हुई। जबकि पश्चिमी गेट पर स्थित फतेहपुरी मस्जिद पर 8.45 तक नमाज हुई। इस दौरान दो घंटे के लिए ताजमहल फ्री रहा। 2020 में कोरोना के चलते स्मारक बंद रहा था। जिससे वहां नमाज नहीं हुई थी। 2021 में भी कोरोना के कारण ताज बंद रहा था।

अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल के अनुसार मंगलवार को सुबह सात बजे से नौ बजे तक सभी के लिए ताजमहल फ्री रखा गया । वहीं ईदगाह मस्जिद पर सुबह से ही नमाजी जुट गए थे और नमाज के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई।

पढ़ें- जोधपुर में ईद की नमाज के बाद पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, रात के एक बजे से सभी इंटरनेट सेवाएं बंद

संबंधित समाचार