काशीपुर: महिला को धक्का देकर 11 हजार लूटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। बैंक से रुपये निकाल कर लौट रही महिला को धक्का देकर युवक ने 11 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद युवक अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। कुमाऊं कॉलोनी कचनाल गाजी …

काशीपुर, अमृत विचार। बैंक से रुपये निकाल कर लौट रही महिला को धक्का देकर युवक ने 11 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद युवक अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

कुमाऊं कॉलोनी कचनाल गाजी निवासी संपत्ति देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सोमवार की दोपहर वह बाजपुर रोड स्थित बैंक से रुपए निकालकर घर वापस लौट रही थी। इसी बीच रोडवेज बस अड्डे के पास निर्माणाधीन पुल के नीचे पीछे से आए एक युवक ने उसे धक्का मारकर नीचे गिरा दिया और थैले में रखी 11 हजार रुपये की नगदी लूट ली। युवक अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। शोर मचाने के बाद भी उसकी मदद को कोई सामने नहीं आया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर बदमाशों को चिन्हित करने में जुटी है।

संबंधित समाचार