नेनीताल: लेक ब्रिज चुंगी पर पालिका ने लिया कब्जा
नैनीताल, अमृत विचार। नगर पालिका ने मंगलवार को लेक ब्रिज चुंगी पर कब्जा ले लिया। पालिका ने नियम के तहत ठेकेदार को 68 लाख रुपये देकर उसके साथ किए गए अनुबंध को निरस्त कर दिया है। अब टोल चुंगी का संचालन पालिका ही करेगी। मालूम हो कि नगर पालिका ने 25 मार्च को बोर्ड बैठक …
नैनीताल, अमृत विचार। नगर पालिका ने मंगलवार को लेक ब्रिज चुंगी पर कब्जा ले लिया। पालिका ने नियम के तहत ठेकेदार को 68 लाख रुपये देकर उसके साथ किए गए अनुबंध को निरस्त कर दिया है। अब टोल चुंगी का संचालन पालिका ही करेगी।
मालूम हो कि नगर पालिका ने 25 मार्च को बोर्ड बैठक आयोजित कर लेक ब्रिज समेत सभी पार्किंग स्थलों को बिना ठेका दिए 20 प्रतिशत बढ़ाकर एक वर्ष के लिए पुराने ठेकेदारों को ही देने का प्रस्ताव पास किया था। लेकिन जब यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो हाईकोर्ट ने पालिका के निर्णय पर सवाल उठाये और इसे नियमों का उल्लंघन बताया।
कोर्ट ने पालिका को चुंगी और समस्त पार्किंग स्थलों को कब्जे में लेने के निर्देश दिए। इसके क्रम में मंगलवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा ने टीम के साथ लेक ब्रिज चुंगी पहुंचकर कब्जा ले लिया। वर्मा ने बताया कि चुंगी के संचालन की समयावधि की कटौती कर ठेकेदार को 68 लाख 22 हजार 44 रुपये का भुगतान कर दिया गया है। इसके बाद अब पालिका ही चुंगी का संचालन करेगी।
