रुद्रपुर: खटीमा के युवक की संदिग्ध हालात में मौत
रुद्रपुर, अमृत विचार। खटीमा के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। खटीमा के श्रीपुर बिचुवा निवासी पीयूष (22) पुत्र सुनील यहां एक कंपनी में काम करता था। वह छतरपुर में गिरधर सिंह के घर में दो महीने से किराये पर रहता था। …
रुद्रपुर, अमृत विचार। खटीमा के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
खटीमा के श्रीपुर बिचुवा निवासी पीयूष (22) पुत्र सुनील यहां एक कंपनी में काम करता था। वह छतरपुर में गिरधर सिंह के घर में दो महीने से किराये पर रहता था। सोमवार को दोपहर में वह अपने कमरे में बेसुध हालत में पड़ा था।
यह देख पड़ोसी ने गिरधर सिंह को सूचना दी। मौके पर देखा तो पीयूष की मौत हो चुकी थी। उसी के फोन से परिजनों को सूचना दी गई। देर रात परिजन रुद्रपुर पहुंचे। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।
