खटीमा: नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, भाई गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। झनकईया थाना क्षेत्र में एक भाई अपनी ही नाबालिग सगी बहन के साथ दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं उसने किसी को बताने पर बहन और मां को जान से मारने की धमकी भी दी। मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। निकटवर्ती गांव की एक महिला …

खटीमा, अमृत विचार। झनकईया थाना क्षेत्र में एक भाई अपनी ही नाबालिग सगी बहन के साथ दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं उसने किसी को बताने पर बहन और मां को जान से मारने की धमकी भी दी। मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

निकटवर्ती गांव की एक महिला ने बीते दिवस झनकईया थाने में तहरीर सौंप कर बताया कि उसका बेटा लंबे समय से अपनी ही नाबालिग सगी बहन के साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। पता लगने पर उसने उसे समझाने का प्रयास किया। बावजूद वह उसे और बहन को जान से मारने की धमकी देने लगा।

महिला की शिकायत पर थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने विवेचना उपनिरीक्षक सुप्रिया नेगी को जांच सौंपी। विवेचना के तहत पीड़िता के बयान दर्ज किए और मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, राजेंद्र जोशी आदि ने आरोपी को लोहियाहेड रोड से गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार