पीलीभीत: तो हत्या के बाद खुद को घिरता देख रिंकू ने घबराकर कर ली खुदकुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। प्रेमिका के भाई की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर छात्र के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस की 72 घंटे चली पड़ताल से घटना को लेकर काफी हद तक तस्वीर स्पष्ट हो गई है। हत्या के बाद खुद को घिरता देख उसने घबराकर खुदकुशी कर ली थी। ग्रामीणों से हुई …

पीलीभीत,अमृत विचार। प्रेमिका के भाई की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर छात्र के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस की 72 घंटे चली पड़ताल से घटना को लेकर काफी हद तक तस्वीर स्पष्ट हो गई है। हत्या के बाद खुद को घिरता देख उसने घबराकर खुदकुशी कर ली थी। ग्रामीणों से हुई बातचीत में इसकी पुष्टि हो सकी। मगर, प्रेम प्रसंग को लेकर लड़की के परिवार का इनकार बरकरार है। छात्र के अमरिया तक पहुंचने को लेकर भी कोई तथ्य नहीं मिल सका है।

घटना अमरिया क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी 19 वर्षीय रिंकू इंटरमीडिएट का छात्र था। वह बरेली के नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में रहता था। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे वह अमरिया क्षेत्र के एक गांव में अपनी कथित प्रेमिका के घर पहुंचा और वहां सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया था।

उसने पहले कथित प्रेमिका, उसकी मां पर बांका से हमला किया था। बचाने आए भाई को सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद खुद भी कुछ दूरी पर जाकर खुदकुशी कर ली गई थी। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया था। दो लोगों की मौत से जुड़ी वारदात को लेकर पुलिस ने छानबीन की।

जिसके बाद सामने आया है कि हत्या करने के बाद रिंकू कथित प्रेमिका के मकान से भगा गया था। वह एक खेत के पास पहुंच गया था। जहां आगे कटीले तार लगे हुए थे। नजदीक में ही ट्रैक्टर पर कुछ लोग बैठे हुए थे। दूसरी तरफ गली में भीड़ जमा हो चुकी थी। ऐसे में कोईरास्ता न बचने पर उसने घबराकर तमंचे में दूसरा कारतूस डाला और खुद को सीने पर ही गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: 24 घंटे बाद दो किलोमीटर आगे से नहर में मिला फईम का शव

संबंधित समाचार