पीलीभीत: विवाहिता की पीटकर हत्या कर शव फंदे पर लटकाया
पीलीभीत, अमृत विचार। शादी के एक साल बाद विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर हत्या करने और फिर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। सीओ सदर …
पीलीभीत, अमृत विचार। शादी के एक साल बाद विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर हत्या करने और फिर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। सीओ सदर ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव अमरगंज निवासी रामदयाल पुत्र कड़ेराम ने न्यूरिया थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी प्रियंका (20) की शादी 26 अप्रैल 2021 को न्यूरिया थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी रामबाबू पुत्र पोथीराम से हुई थी। विवाह में हैसियत के अनुसार उपहार दिए गए थे। मगर, ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं थे। एक कार व दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी।
इसे पूरा करने में असमर्थता जताने पर पति, ससुर, जेठ शांति स्वरूप, जेठानी बेटी को मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि दो मई की रात ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट की। जिसके बाद हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया।
स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिवार वालों को दी। इस पर वह बेटी की ससुराल पहुंच गए। वहां ससुराल वाले मकान से गायब थे। बेटी का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ सदर लल्लन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उतारकर कब्जे में ले लिया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: तीन पर एफआईआर के बाद अधिकारियों पर दबाव बनाने की तैयारी में सचिव
