रायबरेली: ससुराल पहुंचे युवक ने खाया जहर, जिला अस्पताल रेफर
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मजरे किशुनदासपुर गांव में ससुराल आये युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कौशाम्बी जनपद के सैनी कोतवाली के अंतर्गत गोविंद का पुरवा गांव निवासी हरिश्चंद्र 40 वर्ष मंगलवार को …
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मजरे किशुनदासपुर गांव में ससुराल आये युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कौशाम्बी जनपद के सैनी कोतवाली के अंतर्गत गोविंद का पुरवा गांव निवासी हरिश्चंद्र 40 वर्ष मंगलवार को रामपुर गांव में स्व: सेमे निर्मल के घर ससुराल आया था और उसने दोपहर बाद अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी मिलने पर ससुरालीजनों द्वारा उसे आनन फानन इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवक को सीएचसी लाया गया था हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पढ़ें-लखनऊ: जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी को सीबी-सीआईडी ने किया गिरफ्तार
