हरदोई: घरेलू झगड़े से नाराज युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई। किसी घरेलू बात से नाराज हुए युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जब तक उसे इलाज के लिए ले जाया जाता, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की पिछले साल ही शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते है कि सुरसा थाने के मजरा मजरा होशियापुर …
हरदोई। किसी घरेलू बात से नाराज हुए युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जब तक उसे इलाज के लिए ले जाया जाता, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की पिछले साल ही शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताते है कि सुरसा थाने के मजरा मजरा होशियापुर निवासी 26 साल पीयूष खेती-किसानी करता था। बिलग्राम कोतवाली के कस्बे के मोहल्ला रफैय्यत गंज की अरुणा देवी के साथ उसकी पिछले साल ही शादी हुई थी। मंगलवार को घर में किसी बात पर आपस में झगड़ा हो गया।इसी बात से नाराज हुए पीयूष ने ज़हर खा लिया।
जहर खाने से उसकी हालत बिगड़ गई। इसका पता होते ही उसके घर वाले इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे,इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। इस बारे में सुरसा एसएचओ अरविंद सिंह यादव ने बताया कि मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पीयूष ने ऐसा किस वजह से किया ? इसकी वजह तलाशी जा रही हैं।
