हल्द्वानी: गैस पाइप के नीचे दबने से किशोर की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामपुर रोड पर गैस पाइप के नीचे दबकर एक किशोर की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर रोड जीतपुर नेगी निवासी उमेश कश्यप का 14 वर्षीय पुत्र मनोज कश्यप दोपहर में रामपुर रोड पर खेलने गया था। इन दिनों रामपुर रोड …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामपुर रोड पर गैस पाइप के नीचे दबकर एक किशोर की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर रोड जीतपुर नेगी निवासी उमेश कश्यप का 14 वर्षीय पुत्र मनोज कश्यप दोपहर में रामपुर रोड पर खेलने गया था। इन दिनों रामपुर रोड पर गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। ऐसे में गैस के पाइप सड़क के किनारे रखे हुए हैं। इन्हीं पाइपों में मनोज खेल रहा था तभी खेलते हुए पाइप उसके ऊपर गिर गया वह पाइप के नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मनोज 4 भाई बहनों में तीसरे नम्बर का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची टीपी नगर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ ने बताया कि बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
