हल्द्वानी: दिन में गर्मी ने झुलसाया, शाम को चली आंधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिन में गर्मी ने झुलसाया, शाम में चली आंधी। शहर में दिन के समय तेज धूप से झुलसने के बाद शाम के समय तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हल्द्वानी में शाम के समय मौसम में परिवर्तन हो गया और यहां बारिश होने के आसार बन गए। पश्चिमी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिन में गर्मी ने झुलसाया, शाम में चली आंधी। शहर में दिन के समय तेज धूप से झुलसने के बाद शाम के समय तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हल्द्वानी में शाम के समय मौसम में परिवर्तन हो गया और यहां बारिश होने के आसार बन गए।

पश्चिमी विक्षोभ अभी भी राज्य में सक्रिय है। हीट वेब का असर कम हो गया है। इस वजह से उत्तराखंड में कई स्थानों पर बारिश हो रही है। हालांकि अभी भी हल्द्वानी शहर में बारिश नहीं हुई है। यहां लोग गर्मी से परेशान हैं। पिछले दिनों यहां बारिश होने के आसार जताए गए थे लेकिन बारिश नहीं होने की वजह से गर्मी का प्रकोप जारी रहा। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार राज्य में कुछ जिलों में बारिश होने के आसार के चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश होने के आसार हैं। साथ ही मैदानी इलाकों में भी मौसम बदल रहा है। यहां भी बारिश होने के अनुमान है। बुधवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा।

संबंधित समाचार