बिजनौर : शराब के नशे में डंडे से प्रहार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/चांदपुर,अमृत विचार। मंगलवार की रात शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति ने पत्नी पर डंडे से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के …

बिजनौर/चांदपुर,अमृत विचार। मंगलवार की रात शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति ने पत्नी पर डंडे से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव त्रिपुरा निवासी गंगाशरण का पुत्र सर्वेश शराब पीने का आदी है। उसकी शराब पीने की आदत के चलते पति-पत्नी के बीच आये दिन विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात्रि भी सर्वेश शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और इसी को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गयी।

कहासुनी इतनी बड़ी कि सर्वेश अपना आपा खो बैठा और पास में पड़े डंडे से पत्नी रेखा (44) पर हमला कर दिया। हमले में रेखा गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। परिजन रेखा को उपचार के लिए चांदपुर लेकर गए जहां उसकी मौत हो गयी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी सर्वेश शराब पीने का आदी है। इसी को लेकर गत रात्रि उसका अपनी पत्नी रेखा से विवाद हुआ था। इसी दौरान सर्वेश ने रेखा के सिर पर डंडे से वार कर दिया। उपचार के दौरान रेखा की मौत हो गयी है। मृतका के पांच बच्चे हैं। आरोपी सर्वेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- लखीमपुर-खीरी: संदिग्ध हालात में ईदगाह में युवक की मौत

संबंधित समाचार