वरुण धवन के घर आया नन्हा मेहमान, एक बार फिर एक्टर बने चाचा, फैंस ने दी बधाइयां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। वरुण धवन के घर एक नया मेहमान आया है। इस मेहमान के आने से वरुण धवन काफी खुश नजर आ रहे है। वरूण धवन के बड़े भाई रोहित धवन दूसरी बार पिता बने। इस खबर से जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 4 मई 2022 को वरुण धवन के …

मुंबई। वरुण धवन के घर एक नया मेहमान आया है। इस मेहमान के आने से वरुण धवन काफी खुश नजर आ रहे है। वरूण धवन के बड़े भाई रोहित धवन दूसरी बार पिता बने। इस खबर से जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

4 मई 2022 को वरुण धवन के बड़े भाई रोहित ​मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किए गए। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। खबरों के अनुसार, रोहित एक बेटे के पिता बने हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले एक्टर वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने वरुण की भाभी जाह्नवी के लिए बेबी शावर का आयोजन किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

पढ़ें- Lock Upp: कंगना के अत्याचारी जेल में ‘वार्डन’ बनकर पहुंचीं तेजस्वी प्रकाश, कैदियों पर करेंगी ‘जहरीला वार’

संबंधित समाचार