दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने शेयर की फिल्म ‘देवर’ की अपनी खूबसूरत याद, फैंस ने किया रिएक्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते करते हुए कहा कि बेहतर महसूस करने के लिए उन्होंने शुभचिन्तकों के लिए पोस्ट देखना शुरू किया है। अभिनेता की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हो गयी थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें …

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते करते हुए कहा कि बेहतर महसूस करने के लिए उन्होंने शुभचिन्तकों के लिए पोस्ट देखना शुरू किया है।

अभिनेता की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हो गयी थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिली है।

उन्होंने आज ट्विटर पर 1966 में आयी अपनी फिल्म देवर का एक गाना शेयर करते हुए लिखा, “बेहतर महसूस करने के लिए, मैंने अपने शुभचिंतकों के पोस्ट देखना शुरू किया और मुझे यह सबसे खूबसूरत याद मिली।”

इस फिल्म में एक्टर धर्मेंद्र और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर नजर आईं थीं।

पढ़ें-Kartik Aaryan को डेट करने की बात पर Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

संबंधित समाचार