रायबरेली: जर्जर हो चुके शिवालय का 30 बाद समाजसेवियों ने कराया जीर्णोद्धार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के बछरावां का नंदेश्वर मंदिर में तीस साल बाद हर हर महादेव का उद्घोष गूंजा है। जीर्ण शीर्ण अवस्था में जर्जर हो चुके शिवालय का समाजसेवियों ने जीर्णोद्धार कराया है। कस्बे के पावर हाउस में स्थित नंदेश्वर धाम शिव मंदिर 30 वर्षों से उपेक्षा का शिकार था। मंदिर टूट रहा था तो शिवलिंग …

रायबरेली। जिले के बछरावां का नंदेश्वर मंदिर में तीस साल बाद हर हर महादेव का उद्घोष गूंजा है। जीर्ण शीर्ण अवस्था में जर्जर हो चुके शिवालय का समाजसेवियों ने जीर्णोद्धार कराया है। कस्बे के पावर हाउस में स्थित नंदेश्वर धाम शिव मंदिर 30 वर्षों से उपेक्षा का शिकार था। मंदिर टूट रहा था तो शिवलिंग भी वीरान पड़ा हुआ था।

शिव मंदिर का कायाकल्प के लिए समाजसेवी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा उर्फ मोनू,नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी आगे आए और मंदिर का कायाकल्प किया गया । 30 वर्षों बाद भोले बाबा मंदिर के कायाकल्प के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और बम बम भोले के जयकारों से कस्बा गुंजायमान हुआ।

इस मौके पर राजकुमार मिश्रा, मूड़ू मिश्रा, नीरज मिश्रा, सोनू मिश्रा, रिंकू सिंह, विकास पटेल, शिवम मिश्रा, टोनी, शशिकांत मिश्रा, मिश्रा, लक्ष्मण, सज्जन, अभिनव अवस्थी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: शिवालय को बचाने के लिए प्रधान संग लामबंद हुए ग्रामीण

संबंधित समाचार