बहराइच: अलग अलग सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत
बहराइच। अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के कमरिया ग्राम पंचायत के रखौना निवासी फातिमा (60) पत्नी नूरे दो दिन पूर्व घर से गायब हो गई थी। गुरुवार को कोतवाली नानपारा …
बहराइच। अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के कमरिया ग्राम पंचायत के रखौना निवासी फातिमा (60) पत्नी नूरे दो दिन पूर्व घर से गायब हो गई थी। गुरुवार को कोतवाली नानपारा के भवनियापुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने वृद्ध को रौंद दिया।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के मुताबिक महिला मंदबुद्धि की थी। रिसिया थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी इफ्तिखार (37) बेटा नन्हूं बुधवार रात को चौकी के निकट से जा रहा था। आंधी के दौरान प्राइवेट बस आ गई।
उसने युवक को रौंद दिया। युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रभाकर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
पढ़ें-बहराइच: अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत, दो घायल
