बहराइच: दहेज में बाइक न मिलने से नाराज पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी विवाहिता की दहेज के लिए उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पति समेत अन्य लोग घर से फरार हो गए। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार …

बहराइच। जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी विवाहिता की दहेज के लिए उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पति समेत अन्य लोग घर से फरार हो गए। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम समदा निवासी साहिबा का विवाह 11 माह पूर्व गांव निवासी इमरान के साथ हुआ था। गुरुवार को साहिबा की पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी फरार हो गए। मायके से मृतक की मां साफिया पहुंची। साफिया ने बताया कि पुत्री को पति इमरान, अलादीन, फुरकान और खलीकुन ने बेटी की पिटाई की। मौत होने के बाद सभी फरार हो गए।

महिला का कहना है जब से विवाह हुआ है, तब से बाइक और अन्य सामान के लिए दामाद बेटी को परेशान कर रहा था। थानाध्यक्ष राम दावन मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मालूम हो कि मृतक महिला की गोद में डेढ़ माह की बेटी भी है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : दुष्कर्म, दहेज हत्या के आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज