रामनगर: नदी में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव
रामनगर, अमृत विचार। कोसी नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। गर्जिया मंदिर चौकी क्षेत्र में मंदिर के पास बहने वाली कोसी नदी में ग्रामीणों ने एक युवक के शव को पानी में उतराते देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी …
रामनगर, अमृत विचार। कोसी नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। गर्जिया मंदिर चौकी क्षेत्र में मंदिर के पास बहने वाली कोसी नदी में ग्रामीणों ने एक युवक के शव को पानी में उतराते देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। लेकिन उसके गले मे रुद्राक्ष की माला होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह हिंदू धर्म का अनुयायी होगा। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। गर्जिया चौकी इंचार्ज संजय बृजलाल ने बताया कि आसपास के थानों में भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है।
