21 साल पुराना संपत्ति विवाद सुलझा गए सीएम योगी, उत्तराखंड को सौंपा होटल अलकनंदा, यूपी को मिला होटल भागीरथी
हल्द्वानी, अमृत विचार। तीन दिवसीय दौरे में उत्तराखंड आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जाते-जाते 21 साल पुराना सुलझा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया, साथ ही होटल अलकनंदा पर्यटक आवास को उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित किया। इसके साथ ही यूपी-उत्तराखंड के बीच 21 …
हल्द्वानी, अमृत विचार। तीन दिवसीय दौरे में उत्तराखंड आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जाते-जाते 21 साल पुराना सुलझा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया, साथ ही होटल अलकनंदा पर्यटक आवास को उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित किया। इसके साथ ही यूपी-उत्तराखंड के बीच 21 साल से चल रहा परिसंपत्तियों का विवाद सुलझ गया।
इस बात की जानकारी सीएम योगी और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त प्रेसवार्ता करके दी। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि परिसंपत्तियों का मामला निपटा लिया गया। 20 मिनट में परिसंपत्ति का हल निकल गया। लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म हुआ और अलकनंदा होटल उत्तराखंड सरकार को दे दिया और भागीरथी होटल यूपी सरकार को मिल चुका है।
