अल्मोड़ा: पीएमजीएसवाई की 20 सड़कें लोनिवि को होंगी ट्रांसफर
अल्मोड़ा, अमृत विचार। अल्मोड़ा जिले में पीएमजीएसवाई के अधीन 20 सड़कें अब जल्द ही लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दी जाएंगी। इसके लिए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हैंडओवर होने के बाद सड़कों की दशा सुधरने की उम्मीदें जग गई है। दरअसल, पीएमजीएसवाई के अधीन 20 सड़कें डीएलपी की अवधि पूर्ण कर …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। अल्मोड़ा जिले में पीएमजीएसवाई के अधीन 20 सड़कें अब जल्द ही लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दी जाएंगी। इसके लिए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हैंडओवर होने के बाद सड़कों की दशा सुधरने की उम्मीदें जग गई है।
दरअसल, पीएमजीएसवाई के अधीन 20 सड़कें डीएलपी की अवधि पूर्ण कर चुकी हैं। देखरेख के अभाव में इनमें से कई सड़कें जर्जर हालात में पहुंच चुकी हैं। कहीं स्क्रबर टूटे हैं तो कहीं सुरक्षा दीवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इससे इन मार्गों पर यात्रा करना काफी जोखिम भरा साबित हो रहा है।
स्थानीय लोग लंबे समय से सड़कों की मरम्मत की मांग उठा रहे थे। जिसे देखते हुए जिले की 20 सड़कों को पीएमजीएसवाई अब लोनिवि को ट्रांसफर करने की तैयारी में है। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बाकायदा पीएमजीएसवाई ने डीएलपी पूर्ण कर चुकी सडक़ों का ब्यौरा तैयार कर लोनिवि को भेज दिया है। अब दोनों विभागों के अधिशासी अभियंताओं के निरीक्षण के बाद सभी सड़कें लोनिवि को मिल जायेंगी।
डीएलपी अवधि पूरी कर चुकी 20 सड़कें पीएमजीएवाई से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही निरीक्षण के बाद सड़कों को हैंडओवर कर लिया जाएगा। – आशुतोष कुमार, ईई, लोक निर्माण विभाग, अल्मोड़ा
