मई के दूसरे हफ्ते में दोबारा शुरू होगी Kabhi Eid Kabhi Diwali की शूटिंग, जानें शेड्यूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सलमान खान अपनी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। सलमान खान अपनी फेवरेट जगह बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो से कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। इससे पहले अप्रैल में भी इस फिल्म की शूटिंग हो चुकी है और मई के दूसरे हफ्ते में दोबारा इस पर …

मुंबई। सलमान खान अपनी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। सलमान खान अपनी फेवरेट जगह बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो से कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। इससे पहले अप्रैल में भी इस फिल्म की शूटिंग हो चुकी है और मई के दूसरे हफ्ते में दोबारा इस पर काम शुरू होगा।

फिल्म की बाकी शूटिंग के लिए बांद्रा के बाद टीम हैदराबाद भी जाएगी। वहां भी फिल्म का एक पोर्शन पूरा किया जाएगा। फिलहाल सलमान महबूब स्टूडियो में 11 मई से काम पर लगेंगे।

फिल्म की बाकी डिटेल्स की बात करें तो इसमें पूजा हेगड़े, जहीर इकबाल और आयुष शर्मा लीड रोल मे हैं। इस फिल्म को खुद सलमान प्रोड्यूस करेंगे जबकि इससे पहले इसके प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला थे। फिल्म का म्यूजिक पुष्पा के म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद हैं।

पढ़ें- मृणाल ठाकुर ने बताया ‘जर्सी’ के फेलियर का कारण, कहा- फिल्म की असफलता के पीछे कई वजह हैं

 

संबंधित समाचार