अयोध्या में दलित के घर CM योगी ने किया भोजन, पूरे परिवार के साथ खिंचवाई फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सीएम योगी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी दलित बसंती और मनीराम के घर पहुंचकर दोपहर का भोजन किया। सीएम योगी और उनके साथ आए मंत्री समेत 15 लोगों ने जमीन पर बैठक खाना खाया। सीएम के लिए भोजन मनीराम की पत्नी बसंती ने तैयार किया था। सीएम ने लौकी की सब्जी, दाल, चावल, रोटी, …

अयोध्या। सीएम योगी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी दलित बसंती और मनीराम के घर पहुंचकर दोपहर का भोजन किया। सीएम योगी और उनके साथ आए मंत्री समेत 15 लोगों ने जमीन पर बैठक खाना खाया।

भोजन करने के बाद सीएम योगी ने परिवार का हाल पूछा और सभी के साथ फोटो भी खिंचवाई।

सीएम के लिए भोजन मनीराम की पत्नी बसंती ने तैयार किया था। सीएम ने लौकी की सब्जी, दाल, चावल, रोटी, सलाद और खीर खाई। खाने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने मनीराम के पूरे परिवार के साथ फोटो भी खिंचवाई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। जन्मभूमि में चल मंदिर निर्माण के कार्यों से भी रुबरु हुए। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम में चल रही विकास की योजनाओं का निरीक्षण किया।

अयोध्या मंडल के प्रभारी मंत्री अरविंद शर्मा सुबह ही रामनगरी पहुंच गए थे। तकरीबन 11 बजे रामकथा पार्क में सीएम योगी का हेलीकॉप्टर उतरा। इस दौरान भाजपा सांसद, विधायक, मेयर व अन्य भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भगवान राम का दर्शन करने के बाद आदित्यनाथ ने टेढ़ी बाजार स्थित मल्टीपार्किंग व ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इसके बाद करीब 2:30 बजे सीएम ने छोटी देवकाली स्थित बसंती के घर पर भोजन ग्रहण किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

यहां भोजन करने के बाद वह मंडलीय समीक्षा करने के लिए आयुक्त सभागार पहुंचे। जहां अपर मुख्य सचिव व कई विभागों के प्रमुख सचिव भी मौजूद हैं। बैठक में अयोध्या विजन डॉक्यूमेंट को लेकर अधिकारी अपना प्रेजेंटेशन दिए। यहां के बाद मुख्यमंत्री गुप्तारघाट के पार्क में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और वहां से लौट कर सर्किट हाउस में सन्तों से मुलाकात करेंगे।

पढ़ें- कानपुर: अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना, आजम खान को लेकर दिया यह बड़ा बयान

संबंधित समाचार