बहराइच: बाबू बासुदेव सिंह स्मारक महाविद्यालय के 96 छात्र और छात्राओं को विधायक ने बांटे टैबलेट
बहराइच। रूपईडीहा में स्थित बाबू बासुदेव सिंह स्मारक महाविद्यालय में शुक्रवार को टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन हुआ। नानपारा विधायक ने 96 छात्र और छात्राओं को टैबलेट वितरण किया। विकास खंड नवाबगंज के रूपईडीहा जैतापुर में बाबू बासुदेव सिंह स्मारक महाविद्यालय में शुक्रवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक राम निवास …
बहराइच। रूपईडीहा में स्थित बाबू बासुदेव सिंह स्मारक महाविद्यालय में शुक्रवार को टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन हुआ। नानपारा विधायक ने 96 छात्र और छात्राओं को टैबलेट वितरण किया।
विकास खंड नवाबगंज के रूपईडीहा जैतापुर में बाबू बासुदेव सिंह स्मारक महाविद्यालय में शुक्रवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक राम निवास वर्मा रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र टेबलेट का सही इस्तेमाल कर जीवन को आगे बढ़ाने में लगाएं।
उन्होंने कहा कि इससे ऑनलाइन शिक्षा के साथ इसमें पाठ्य सामग्री फाइल भी बना सकते हैं। इसका उपयोग कभी भी कर सकते हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान प्रबंधक, प्राचार्य, शिक्षक और छात्र छात्राये मौजूद रहें।
पढ़ें- बहराइच: महाविद्यालयों में छात्रों को वितरित किया गया टैबलेट
