हल्द्वानी: कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस का यह कदम कितना सटीक बैठ पाएगा यह कहना तो मुश्किल है मगर निर्मला को मुख्यमंत्री के खिलाफ उतारा जाना महिला और ब्राह्मण वोटरों को रिझाना माना जा रहा है। निर्मला कांग्रेस की एक तेज …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस का यह कदम कितना सटीक बैठ पाएगा यह कहना तो मुश्किल है मगर निर्मला को मुख्यमंत्री के खिलाफ उतारा जाना महिला और ब्राह्मण वोटरों को रिझाना माना जा रहा है। निर्मला कांग्रेस की एक तेज नेत्री के रूप में जानी जाती हैं।

निर्मला गहतोड़ी

शराब के खिलाफ चंपावत में चलाए जा रहे वर्ष 1992 के आंदोलन से उनको खासी पहचान मिली थी जब वह खेतीखान गांव में पूरे 108 दिन धरने पर लगातार बनी रहीं। अब उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रबल दावेदार माने जा रहे पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को रिप्लेस किया है। निर्मला गहतोड़ी को दीदी का दर्जा प्राप्त है हर कोई उन्हें दीदी कहकर पुकारता है।

कब किस पद पर बनीं रहीं निर्मला
– 1996 से 2002 तक प्रधान
– 1997 से 1999 – पाटी ब्लाक महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष
– 1999 से 2001 तक पीसीसी सदस्य
– 2001 से 2010 तक जिलाध्यक्ष चम्पावत, इस बीच वर्ष 2004 में जिला पंचायत चुनाव 24 वोट से हारीं
– 2011 में एआइसीसी सदस्य
– 2012 में बीसूका उपाध्यक्ष
– 2015 में महिला सशक्तिकरण उपाध्यक्ष
– 2015 से 18 तक राज्य समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष
– निर्मला की उम्र 59 वर्ष है उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई की है, उनके पति का नाम प्रयाग दत्त गहतोड़ी और दो बच्चे हैं जिनमें एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

संबंधित समाचार