हल्द्वानी: प्याज की फसल को नुकसान पहुंचा रहा अमेरिकन फॉल कीट
हल्द्वानी, अमृत विचार। कृषि विभाग की ओर से ओखलढूंगा के बड़ैत तल्ला गांव में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विकास अधिकारी जगत सिंह बिष्ट ने किसानों को मृदा परीक्षण की जानकारी दी। कीट रोग विशेषज्ञ बीडी शर्मा ने बताया कि इन दिनों प्याज की फसल में अमेरिकन फॉल कीट पाया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कृषि विभाग की ओर से ओखलढूंगा के बड़ैत तल्ला गांव में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विकास अधिकारी जगत सिंह बिष्ट ने किसानों को मृदा परीक्षण की जानकारी दी।
कीट रोग विशेषज्ञ बीडी शर्मा ने बताया कि इन दिनों प्याज की फसल में अमेरिकन फॉल कीट पाया गया है जो चिंता का विषय है। ऐसे में किसानों को कीट निवारण में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विभाग को भी कीट की रोकथाम के लिए प्रयास करने होंगे। उन्होंने जैविक खेती और कंपोस्ट खाद का उपयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर किसानों को कृषि विभाग की ओर से संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
