रामपुर : ‘भारत और स्लोवेनिया की कला और संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। भारत और स्लोवेनिया की कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। स्लोवेनिया की राजदूत मातेया वोडेब घोष शीघ्र ही रामपुर आकर इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) द्वारा दोनों देशों की कला व संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम में वो शामिल होंगी। इंटेक रूहेलखंड चैप्टर के संयोजक पूर्व मंत्री नवाब काजिम …

रामपुर, अमृत विचार। भारत और स्लोवेनिया की कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। स्लोवेनिया की राजदूत मातेया वोडेब घोष शीघ्र ही रामपुर आकर इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) द्वारा दोनों देशों की कला व संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम में वो शामिल होंगी। इंटेक रूहेलखंड चैप्टर के संयोजक पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां की शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित दूतावास में राजदूत से हुई मुलाकात के बाद यह फैसला हुआ।

रूहेलखंड चैप्टर के सह संयोजक काशिफ खां ने बताया कि इंटेक के भारत में 150 के अलावा विदेशों में भी चैप्टर्स हैं। वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र ने भी इंटेक को खुद से जोड़ा है। पिछले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंटेक के कार्यों में रुचि दिखाई है। वर्ष 2014 में स्लोवेनिया की राजदूत दारजा बावदाज कुरेत भी नवाब काजिम अली खां के आमंत्रण पर रामपुर आई थीं।

तब रंग महल में स्लोवेनियन कलाकारों ने अपने देश की कला और संस्कृति प्रदर्शित की थी। इसी क्रम को आगे बढ़ाने के लिए नवाब काजिम अली खां ने स्लोवेनिया की राजदूत से भेंट की है। उन्होंने बताया कि स्लोवेनिया की राजदूत मातेया वोडेब घोष को भारत की कला और संस्कृति में विशेष रुचि है।

नवाब काजिम अली खां और राजदूत मातेया वोडेब घोष की मुलाकात में यह तय हुआ है कि इंटेक की ओर से शीघ्र ही रामपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो दोनों देशों की कला व सांस्कृतिक विरासत पर आधारित होगा। इस कार्यक्रम में राजदूत भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि राजदूत रजा लाइब्रेरी में रखे किताबी खजाने का भी अवलोकन करेंगी।

ये भी पढ़ें:- कानपुर: विकास दुबे का खजांची जय बाजपेई भूमाफिया घोषित, जल्द होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार