हल्द्वानी: माल वाहनों का भाड़ा बढ़ा, पर्वतीय क्षेत्रों में पड़ेगी महंगाई की मार, 10 मई से लागू होंगी नई दरें
हल्द्वानी,अमृत विचार। कुमाऊं के प्रवेश द्वार से पर्वतीय क्षेत्रों को जरूरत की चीजों की सप्लाई की जाती है। इसमें दैनिक उपयोग के अलावा राशन व फल-सब्जी भी शामिल हैं लेकिन अब पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वालों लोगों को जरूरत की सामग्री महंगी मिलेगी। दरअसल पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के चलते ट्रांसपोर्टरों ने भी माल वाहनों …
हल्द्वानी,अमृत विचार। कुमाऊं के प्रवेश द्वार से पर्वतीय क्षेत्रों को जरूरत की चीजों की सप्लाई की जाती है। इसमें दैनिक उपयोग के अलावा राशन व फल-सब्जी भी शामिल हैं लेकिन अब पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वालों लोगों को जरूरत की सामग्री महंगी मिलेगी। दरअसल पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के चलते ट्रांसपोर्टरों ने भी माल वाहनों का भाड़ा बढ़ा दिया है। सभी वाहनों के भाड़े में 10 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
पिछले कुछ समय से माल वाहनों का किराया बढ़ाए जाने को लेकर यातायात नगर के ट्रांसपोर्टर लगातार कोशिश कर रहे थे। शुक्रवार को कुमाऊं ट्रांसपोर्ट यूनियन के पंडित दयाकिशन शर्मा ने नई किराया सूची जारी कर दी है। यह दरें 10 मई से लागू होंगी। इससे हल्द्वानी से पहाड़ में पहुंचने वाला राशन, फल-सब्जियां आदि महंगी हो जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों खरीदारी के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी।
बैठक में राजेंद्र बर्गली, नीरज सिंह हरतोला, सतपाल सिंह, रवि कनौजिया, अध्यक्ष राजकुमार सिंह नेगी, नवीन मेलकानी, मोहन महतोलिया, नंदन सिंह, कमल किशोर जोशी, भोपाल सिंह, ललित रौतेला, सौरभ अग्रवाल आदि रहे।
क्षेत्र – पुराना किराया – नई दरें
नैनीताल 70 77
अल्मोड़ा 90 100
रानीखेत 90 100
बागेश्वर 120 140
पिथौरागढ़ 160 180
बेरीनाग 150 170
धारचूला 230 260
थल 170 190
मुन्स्यारी 250 280
चंपावत 150 165
(रुपये प्रति कुंतल में)
