बाराबंकी: STF ने रोडवेज बस से संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार, कोतवाली में हो रही पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। वाराणसी से सीतापुर जा रही एक रोडवेज बस से एक संदिग्ध युवक को उतरवाकर एसटीएफ के जवान लखनऊ ले गए। युवक कौन था किस कारण से गिरफ्तार किया गया। क्षेत्रीय पुलिस यह बात बता नहीं पा रही है। क्षेत्रीय पुलिस का कहना है कि शनिवार दोपहर बनारस से सीतापुर जा रही रोडवेज बस को …

बाराबंकी। वाराणसी से सीतापुर जा रही एक रोडवेज बस से एक संदिग्ध युवक को उतरवाकर एसटीएफ के जवान लखनऊ ले गए। युवक कौन था किस कारण से गिरफ्तार किया गया। क्षेत्रीय पुलिस यह बात बता नहीं पा रही है।

क्षेत्रीय पुलिस का कहना है कि शनिवार दोपहर बनारस से सीतापुर जा रही रोडवेज बस को एसटीएफ के अनुरोध पर रोका गया था। एसटीएफ ने कोतवाली प्रभारी हैदरगढ़ बृजेश वर्मा को फोन करके मदद मांगी थी।

जिस पर कोतवाल ने चौकी इंचार्ज हैदर गढ़ संतोष राय के नेतृत्व में एक टीम गठित करके हैदरगढ़ कस्बा के मुख्य चौराहे पर नाकेबंदी करने के लिए निर्देश दिए , संतोष राय ने हैदरगढ़ बाराबंकी, महराजगंज, हैदरगढ़ सुबेहा मार्ग और लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर लंबी लंबी ट्रकें लगवा कर सड़क को जाम करवा दिया और स्वयं भारी फोर्स के साथ बस पकड़ने के लिए कस्बा हैदरगढ़ स्थित स्टेट बैंक के पास हाईवे पर अपनी गाड़ी खड़ी करके बस का नंबर देखकर बस को रुकवा लिया और कोतवाली लेकर चले आए यहां पर उन्होंने बस की चेकिंग की।

इसी बीच पीछे से एसटीएफ भी पहुंच गई दोनों टीमों ने बस की सघन तलाशी ली। इस दौरान एसटीएफ एक यात्री को पकड़ कर कोतवाली हैदरगढ़ लाकर पूछताछ कर रही है। बस यात्रियों को बैठाकर सीतापुर चली गई।

पढ़ें-अयोध्या में बनेगा सरयू रिवर फ्रंट, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

संबंधित समाचार