हल्द्वानी: नहीं मिली सफलता, बाघ को पकड़ने आई टीम गुजरात लौटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। फतेहपुर के जंगलों में आतंक का पर्याय बन गए बाघ को पकड़ने आई गुजरात की टीम को वापस जाना पड़ा है। टीम को बाघ पकड़ने में सफलता नहीं मिलने पर उसे वापस भेजा गया है। पिछले दिनों हल्द्वानी से सटे जंगलों में बाघ ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया था। वन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। फतेहपुर के जंगलों में आतंक का पर्याय बन गए बाघ को पकड़ने आई गुजरात की टीम को वापस जाना पड़ा है। टीम को बाघ पकड़ने में सफलता नहीं मिलने पर उसे वापस भेजा गया है।

पिछले दिनों हल्द्वानी से सटे जंगलों में बाघ ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया था। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए काफी प्रयास किए। हालांकि बाघ पकड़ने में सफलता नहीं मिली। इसके बाद वन विभाग के बुलावे पर गुजरात के जामनगर से 30 सदस्यीय टीम आई।

टीम ने कई दिनों तक जंगलों में सर्वे किया। बाघ को पकड़ने के लिए योजना बनाई। हालांकि इसके बाद भी बाघ पकड़ में नहीं आया। अब वन विभाग ने टीम को वापस भेज दिया है। डीएफओ चंद्रेशेखर जोशी ने बताया कि टीम को जरूरत पड़ने पर दोबारा बुलाया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म