बाराबंकी: आंधी तूफान से गिरी दीवार, बुजुर्ग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। शनिवार की रात आई तेज आंधी व बारिश से एक घर की दीवार गिर गयी। दीवार गिरने से एक बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरानगर लाया गया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। शनिवार की रात तेज आधी बारिश से जगह-जगह पेड़ गिर …

बाराबंकी। शनिवार की रात आई तेज आंधी व बारिश से एक घर की दीवार गिर गयी। दीवार गिरने से एक बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरानगर लाया गया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

शनिवार की रात तेज आधी बारिश से जगह-जगह पेड़ गिर गये है। टीन शेड व छप्पर भी उड़ गये । क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी तेज आंधी के बाद चरमरा गई है। दरियाबाद के बरवारी मोहल्ला निवासी रामशंकर पुत्र स्व हरवादींन 75 वर्षीय घर के बाहर सो रहे थे।

तेज आंधी से दीवाल राम शंकर के ऊपर गिर गयी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने घायल अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरानगर ले गये। जहाँ डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

पढ़ें-रायबरेली: तकनीकी खराबी के कारण बंद हुई NTPC ऊंचाहार की सबसे बड़ी यूनिट, घटा बिजली उत्पादन

संबंधित समाचार