अयोध्या: अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिये चार कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस स्थापना दिवस रविवार को यहां मनाया गया। इस अवसर पर लखनऊ के कार्यक्रम में शामिल राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का सजीव प्रसारण भी देखा गया। सजीव प्रसारण में जिलाधिकारी नितीश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा और रेडक्रॉस के सचिव जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अजय मोहन …
अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस स्थापना दिवस रविवार को यहां मनाया गया। इस अवसर पर लखनऊ के कार्यक्रम में शामिल राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का सजीव प्रसारण भी देखा गया। सजीव प्रसारण में जिलाधिकारी नितीश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा और रेडक्रॉस के सचिव जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अजय मोहन शामिल हुए।
रेडक्रॉस स्थापना दिवस अवसर पर जनपद के चार कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। वहीं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी रुदौली के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल के मरीजों एवं गरीब महिलाओं को हाइजिन किट, अस्पताल कर्मचारियों को मॉस्क व साबुन वितरण किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि एडिशनल सीएमओ और रेडक्रास सचिव डॉ अजय मोहन रहे। उन्होंने किट वितरण किया।
इस अवसर पर समर्पण उत्थान सोसाइटी के अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, सेंट जॉन एंबुलेंस अधिकारी प्रथम श्रवण कुमार, रेडक्रास सार्जेंट रामराज, प्रबंधक राकेश चंद्र श्रीवास्तव, छवि, राम सिंह, हंसराज, रमाशंकर भारती, अमिता गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान बोले ऊर्जा मंत्री- अयोध्या को बिजली कटौती से मुक्त रखें
