नैनीताल: रुकुट कंपाउंड में सीवर लाइन चोक, लोग परेशान
नैनीताल,अमृत विचार। रुकुट कंपाउंड में सीवर लाइन चोक हो गई है। इससे सीवरेज खुले में बह रहा है। दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है और साथ ही बीमारियों का भी खतरा बढ़ रहा है। रुकुट कंपाउंड निवासी डॉ. कासिम ने बताया कि बीते 15 दिनों से क्षेत्र में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी …
नैनीताल,अमृत विचार। रुकुट कंपाउंड में सीवर लाइन चोक हो गई है। इससे सीवरेज खुले में बह रहा है। दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है और साथ ही बीमारियों का भी खतरा बढ़ रहा है।
रुकुट कंपाउंड निवासी डॉ. कासिम ने बताया कि बीते 15 दिनों से क्षेत्र में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी हुई हैं। इससे क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। राहगीरों को आने जाने में दिक्कतें हो रही हैं। वहीं बदबू से स्थानीय लोगों का रहना भी दूभर हो गया हैं। खुले में बह रहा यह सीवर गर्मियों में कई बीमारियों को भी दावत दे रहा हैं।
सभासद सपना बिष्ट ने बताया कि सीवर का पानी नैनी झील में भी समा रहा है। उनके द्वारा कई बार संबंधित विभाग को इस संबंध में बताया गया है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सीवर लाइन की मरम्मत करने की मांग की है।
इस संबंध में जल संस्थान के सहायक अभियंता दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि टीम भेजी गई थी लेकिन ज्यादा लाइन चोक होने की वजह से खोलने में दिक्कत आ रही है। कहा कि पूरे उपकरण के साथ टीम को भेजा जाएगा और चोक लाइन को खोल दिया जाएगा।
