हल्द्वानी के मयंक मिश्रा की फिरकी के इंग्लैड के खिलाड़ी पस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड के रणजी खिलाड़ी फिरकी गेंदबाज मयंक मिश्रा ने लगातार दूसरे मैच में 5 विकेट लेकर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में अपना जलवा जारी रखा है। मंयक ने काउंटी क्रिकेट की यार्कशायर प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। उत्तराखंड का यह आलराउंडर काउंटी क्रिकेट में लगातार दूसरे …

हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड के रणजी खिलाड़ी फिरकी गेंदबाज मयंक मिश्रा ने लगातार दूसरे मैच में 5 विकेट लेकर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में अपना जलवा जारी रखा है।

मंयक ने काउंटी क्रिकेट की यार्कशायर प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। उत्तराखंड का यह आलराउंडर काउंटी क्रिकेट में लगातार दूसरे वर्ष अपनी छाप छोड़ रहा है। ड्रिफील्ड टाउन की टीम की ओर से मयंक मिश्रा ने अपना शानदार प्रदर्शन दोहराते हुऐ 11 ओवर में 4 मेडन ओवरों के साथ 16 रन देकर 5 विकेट झटके।

जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि हल्द्वानी के रहने वाले मयंक मिश्रा जिले में नैनीताल की टीम से प्रतिभाग करते हैं। हल्द्वानी में रहकर पांच सालों तक हल्द्वानी कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट के गुर सीखे। उनके कोच मनोज भट्ट और निश्चल जोशी रहे। कमल पपनै ने बताया कि बातचीत कर मयंक मिश्रा अपने प्रदर्शन की जानकारी दी है। इस दौरान वह काफी खुश भी दिखाई दिए।

संबंधित समाचार