लखनऊ: अलीगंज के ITI में आज रोजगार मेला, 200 पदों पर होगी भर्ती, टेलीफोनिक इंटरव्यू से मिलेगा Offer Letter
लखनऊ। अलीगंज के ITI में रोजगार मेले का आज आयोजन किया जा रहा है। इसमें कानपुर की निजी FMCG कंपनी ITI पास कैंडिडेट का सेलेक्शन करेगी। टेलीफोनिक माध्यम से होने वाले इस इंटरव्यू के लिए मौके पर ही ऑफर लेटर जारी किए जाएंगे। 200 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। भर्ती के संबंध में जानकारी …
लखनऊ। अलीगंज के ITI में रोजगार मेले का आज आयोजन किया जा रहा है। इसमें कानपुर की निजी FMCG कंपनी ITI पास कैंडिडेट का सेलेक्शन करेगी। टेलीफोनिक माध्यम से होने वाले इस इंटरव्यू के लिए मौके पर ही ऑफर लेटर जारी किए जाएंगे। 200 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। भर्ती के संबंध में जानकारी के लिए संस्थान के फोन नंबर 0522-7118462 पर सुबह 9 से जानकारी ली जा सकती है।
अलीगंज आईटीआई के प्रधानाचार्य डॉ.आरएन त्रिपाठी ने बताया कि 20 से 30 साल के उम्र के बीच के स्टूडेंट्स मेले में हिस्सा ले सकते है। हाई स्कूल पास और इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, इंस्ट्रूमेंटेशन इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मैकेट्रोनिक्स मैकेनिकल ट्रेड्स एंड इलेक्ट्रानिक्स ट्रेड्स एंड कंप्यूटर ट्रेड्स एंड ड्राट्समैन मैकेनिक ट्रेड से एनसीवीटी या एससीवीटी से सरकारी या प्राइवेट संस्थान से पास किया हो, ऐसे सभी कैंडिडेट्स मेले में प्रतिभाग कर सकते है।
वहीं लालबाग के सेवायोजन कार्यालय में 10 मई को रोजगार मेला लगाया जाएगा। सहायक निदेशक सेवायोजन एके भारती की माने तो बाइक चालक के साथ ही सीएम हेल्पलाइन के लिए भर्ती होगी।
पढ़ें- हल्द्वानी: सोलर टेक्नीशियन और ड्रोन ट्रेड देगा रोजगार की उड़ान, आईटीआई प्रशासन ने भेजा प्रस्ताव
