Sanjay Dutt ने बॉलीवुड में पूरे किये 41 साल, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो संजय दत्त ने बॉलीवुड में अपने 41 साल पूरे कर लिये हैं। एक्टर ने साल 1981 में प्रदर्शित फिल्म ‘रॉकी’ से डेब्यू किया था। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 41 साल पूरे कर लिये हैं। संजय दत्त ने बॉलीवुड में चार दशक से ज्यादा होने पर एक थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया …

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो संजय दत्त ने बॉलीवुड में अपने 41 साल पूरे कर लिये हैं।

एक्टर ने साल 1981 में प्रदर्शित फिल्म ‘रॉकी’ से डेब्यू किया था। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 41 साल पूरे कर लिये हैं।

संजय दत्त ने बॉलीवुड में चार दशक से ज्यादा होने पर एक थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और लोगों के प्यार देने पर उनका शुक्रिया अदा किया है।

एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी डेब्यू फिल्म ‘रॉकी’ की एक तस्वीर शेयर की है।

इसके साथ संजय दत्त ने लिखा है, “4 दशक + 1 साल निश्चित रूप से जीवन भर की एक यात्रा है।आप सभी ने मुझे रॉकी के रूप में फिर और अब अधीर के रूप में जो प्यार दिया, उसके लिए धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों का मनोरंजन करता रहूंगा।

पढ़ें-Worldwide कमाई में तीसरे नंबर पर पहुंची ‘KGF Chapter-2’, फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड

संबंधित समाचार