‘अगर मेरी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होती है तो…’, एलन मस्क ने ट्वीट कर मचाई सनसनी
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ट्विटर खरीदने के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। उनका एक नया ट्वीट अब चर्चा में है। इसमें उन्होंने ‘संदिग्ध परिस्थितियों में मौत’ की बात की है। एलन मस्क के इस ट्वीट पर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि नहीं, आप …
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ट्विटर खरीदने के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। उनका एक नया ट्वीट अब चर्चा में है। इसमें उन्होंने ‘संदिग्ध परिस्थितियों में मौत’ की बात की है। एलन मस्क के इस ट्वीट पर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि नहीं, आप नहीं मरेंगे। दुनिया को आपके सुधार की जरूरत है।
Also, work ethic expectations would be extreme, but much less than I demand of myself
— Elon Musk (@elonmusk) May 7, 2022
एलन मस्क का ट्वीट
एलन मस्क ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि अगर रहस्यमय परिस्थितियों में मेरी मौत होती है तो यह काफी हद तक nice knowin ya होगा। मस्क का ये ट्वीट लगभग एक हफ्ते बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने के अपने फैसले की घोषणा के बाद आया है।
The word “Nazi” doesn’t mean what he seems to think it does pic.twitter.com/pk9SQhBOsG
— Elon Musk (@elonmusk) May 9, 2022
रूस से मिल रही धमकी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क को यूक्रेन की मदद के लिए रूस से धमकी मिल रही है। दरअसल, सोमवार को एलन मस्क ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें ऐसा लगता है कि यह एक रूसी अधिकारी से बातचीत का पोस्ट है। पोस्ट में अधिकारी द्वारा यह कहा जा रहा है कि वह यूक्रेन में फासीवादी ताकतों को सैन्य संचार उपकरणों के साथ आपूर्ति में शामिल है और इसके लिए एलन आपको एक वयस्क की तरह जवाबदेह ठहराया जाएगा।
44 अरब डॉलर में मस्क ने खरीदा है ट्विटर
स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क ने पिछले महीने ही 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदने की डील की है। इसके बाद से वह ट्विटर में काफी बदलाव की बातें कर रहे हैं। एक बड़ा इशारा उन्होंने पिछले दिनों दिया था। मस्क ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में ट्विटर का फ्री में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए कुछ पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। हालांकि, एलॉन मस्क ने साफ कर दिया कि कैजुअल यूजर्स के लिए यह हमेशा फ्री रहेगा।
ये भी पढ़ें : LIC IPO: पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से को निर्गम के अंतिम दिन मिला पूर्ण अभिदान
