नागपुर में आग की जद में आई 100 झोपड़ियां, लापता नाबालिग लड़की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सोमवार को एक रिहायशी इलाके में भीषण आग लग गई, जिससे करीब 100 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने ‘ बताया कि बेलतरोड़ी इलाके के महाकाली नगर में सुबह करीब 10 बजे आग लगी, जहां कई मजदूर रहते हैं। उन्होंने …

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सोमवार को एक रिहायशी इलाके में भीषण आग लग गई, जिससे करीब 100 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने ‘ बताया कि बेलतरोड़ी इलाके के महाकाली नगर में सुबह करीब 10 बजे आग लगी, जहां कई मजदूर रहते हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन एक नाबालिग लड़की लापता बताई जा रही है और उसकी तलाश जारी है।

अधिकारी के मुताबिक, आग से करीब 100 झोपड़ियां प्रभावित हुई हैं। उन्होंने बताया कि बाद में आग पर काबू पा लिया गया, पर हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस बीच, घटना को कवर करने गए कुछ टीवी पत्रकारों ने आरोप लगाया कि इलाके के कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और उन पर हमला भी किया।

यह भी पढ़ें-

असम में 15 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार 

 

 

संबंधित समाचार